Breaking
4 Jun 2026, Thu

सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लाइन में विशेष बैठक संपन्न

By Editor Aijaz Alam Khan

बस्ती। जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थानों में गठित सीसी टीम के सदस्यों ने सहभागिता की।


यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप त्रिपाठी की निगरानी में आयोजित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी ने सभी सीसी टीम प्रभारियों के साथ सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। साथ ही डीजी परिपत्र संख्या 42/2025 के तहत जारी दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद की यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुचारु बन सके।

AKP News 786